अजमेर जिले के नसीराबाद में एक दुकान से 2 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। बैग दुकान के काउंटर के पास चेयर पर रखा था, जिसे हेलमेट लगाकर आया एक युवक उठाकर ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। पीड़ित ने सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बैग में 2 लाख कैश, दो चेक रखे थे
दुकानदार मनीष कुमार पुत्र लक्ष्मणदास ने सिटी थाने में रिपोर्ट दी कि रात को वह सुभाषगंज अनाज मंडी स्थित किराने की दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसने अपना बैग 2 लाख रुपए से भरा बैग काउंटर के पास कुर्सी पर रख दिया। बैग में ग्राहक के उधारी पेटे दिए हुए हस्ताक्षरयुक्त बिना नाम के दो खाली भी रखे थे। दुकानदार ने रिपोर्ट में बताया एक युवक हेलमेट लगाकर आया और कुर्सी पर रखे बैग को उठाकर ले गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ग्राहकों की मौजूदगी में युवक बैग उठाकर ले गया।
दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें एक युवक हेलमेट लगाकर आया और बैग उठाकर ले जाते दिखा। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर वारदात स्थल और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोर की तलाश शुरू कर दी है।
(इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments