![]()
प्रतापगढ़ शहर में दुर्गा अष्टमी के पर्व पर शहर के मुख्य शक्तिपीठों में सुबह से हवन,अभिषेक और पूजा-अर्चना का दौर चला। हजारों भक्त नंगे पैर शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थित अंबा माता गांव पहुंचे और माता के दर्शन किए। दिनभर शक्तिपीठों में भक्तों की भारी भ
अंबा माता गांव में माता के दर्शन के लिए करीब 400 से 500 मीटर लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान यहां एक मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें झूले, चकरियां और खाने-पीने की दुकानें मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए धमोतर थाना पुलिस भी तैनात रही।
धमोतर ठिकाने के राज परिवार के ब्रजराज सिंह ने अंबा माता मंदिर में हवन किया। इससे पहले, विद्वान पंडितों द्वारा सुबह माता का अभिषेक और पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए।
शहर और आसपास के दूर-दराज क्षेत्रों से पैदल पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भामाशाहों और भक्त मंडलों द्वारा फलाहारी स्टॉल लगाकर उनका स्वागत किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments