कोटा शहर के संजय नगर इलाके स्थित भारत पेट्रोलियम के मासूम फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पंप कर्मी ने कार चालक से 1200 रुपए का पेट्रोल भरने की बात कहकर केवल 953 रुपए का ही पेट्रोल डाला और 247 रुप
युवक अभिनव सिंह ने बताया कि उसका भाई करण सिंह अपनी कार में 1200 रुपए का पेट्रोल डलवाने पहुंचा था। पंप कर्मी ने पेट्रोल डालने से पहले मशीन को जीरो दिखाया, लेकिन पेट्रोल भरते समय बीच में कांटा मार दिया। जब पेट्रोल कम आने की बात कही गई तो कर्मी आनाकानी करने लगा। इस पर मशीन से बिल निकलवाने पर सामने आया कि मात्र 953 रुपए का ही पेट्रोल डाला गया है।

मशीन से निकले बिल से गड़बड़ी आई पकड़ में
मामला पकड़ में आने के बाद पंप स्टाफ ने 247 रुपए का रिफंड कर दिया। लेकिन पीड़ित युवक ने सवाल उठाया कि जब एक ग्राहक से 247 रुपए का नुकसान किया गया, तो पूरे दिन में कितने लोगों के साथ यह धोखाधड़ी की जा रही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंप कर्मी को नौकरी से हटाया जाना चाहिए ताकि आगे किसी और के साथ ऐसा न हो।
वहीं, पेट्रोल पंप मालिक अमजद खान ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ लड़कों को गलतफहमी हो गई थी। बिल कम होने पर ऑटोमेटिक रिफंड हो जाता है और मामला वहीं क्लियर कर दिया गया है। उन्होंने चोरी के आरोपों को नकार दिया।
इस तरह की घटनाओं पर प्रशासन को सख्त निगरानी रखनी चाहिए, ताकि ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी न हो। फिलहाल, पीड़ित युवक ने पुलिस थाने जाने की भी बात कही, लेकिन पंप मालिक ने मौके पर ही मामले को निपटाने की कोशिश की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments