☜ Click Here to Star Rating


मृतक की पत्नी नोरती देवी ने शिविर विधायक राजेंद्र गुर्जर और देवली SDM रूबी अंसार से ही जमीन हड़पने की शिकायत की।

टोंक के नासिरदा थाना क्षेत्र के रतनपुरा में मृतक के नाम से फर्जी रजिस्ट्री करवाने का मामला सामने आया है। पीड़िता नोरती पत्नी स्व. बनवारी बैरवा ने बुधवार को नासिरदा थाने में अपने जेठ के बेटे समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

.

नासिरदा थाना प्रभारी शिवजीराम गुर्जर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच पीड़िता ने नासिरदा में लगे शिविर में भी पहुंची और देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर व देवली SDM रूबी अंसार से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस पर विधायक और एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पीड़िता नोरती देवी ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता नोरती देवी ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट के अनुसार नोरती के ससुर रामकरण बैरवा के नाम ग्राम रतनपुरा में खाता संख्या 26, खसरा संख्या 644, रकबा 1.08 हैक्टेयर भूमि दर्ज थी। उनकी मृत्यु के बाद यह भूमि उनके वारिस प्रहलाद, बनवारी और पत्नी गुलाब के नाम दर्ज हुई। फरियादी नोरती के पति बनवारी की मृत्यु वर्ष 2014 में ही हो चुकी थी, जबकि बाद में प्रहलाद और गुलाब का भी निधन हो गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रहलाद के वारिसों ने मिलीभगत कर मृतक बनवारी को जिंदा दिखाया और उसके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री राजेन्द्र पुत्र प्रहलाद बैरवा निवासी रतनपुरा के नाम करवा दी। इस रजिस्ट्री में नासिरदा निवासी प्रधान नागर पुत्र सीताराम नागर और मनीष मीणा पुत्र खानाराम मीणा गवाह बने, जिन्हें यह जानकारी थी कि बनवारी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है।

पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ बीघा जमीन आरोपियों ने उनके नाम फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा ली है। मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading