![]()
नवरात्रि में मां अन्नपूर्णा माता मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, मंदिर में मां अन्नपूर्णा माता की श्रृंगारित प्रतिमा।
राजसमंद.में नवरात्रि के चौथे दिन जिलेभर के शक्तिपीठों और देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का क्रम जारी है। प्रमुख शक्ति पीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर, राजनगर पहाड़ी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
सुबह मां कुष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना
आज नवदुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। मंदिर में प्रतिदिन मां अन्नपूर्णा का फूलों से विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। पंडित गोपाल द्वारा देवी कवच पाठ और दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ कराया जा रहा है।
शाम को महाआरती, सजावट ने खींचा
ध्यानशाम को होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर को फूलों और आकर्षक लाइटिंग से विशेष रूप से सजाया गया है, जो दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
अन्न-जल की कभी कमी नहीं रहती
राजसमंद झील के किनारे ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर दो मार्गों से पहुंचा जा सकता है। एक पैदल रास्ता यादव मोहल्ले से और दूसरा सड़क रास्ता एनएच-8 सेवाली सर्विस रोड से। मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के घर में कभी अन्न-जल की कमी नहीं होती।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments