☜ Click Here to Star Rating


वन्यजीव प्रेमी व संस्थाए चिड़िया घर के जानवरों को गोद ले सकेंगे।

वन्यजीव प्रेमी व संस्थाए चिड़िया घर के जानवरों को गोद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें जानवरो का सालाना खर्च (खाने पीने, रहने व इलाज) उठाना होगा। वन्यजीव विभाग की कैप्टिव एनिमल स्पॉन्सरशिप के तहत 13 प्रजातियों के करीब 85 से ज्यादा वन्यजीवों को गोद ले सकते ह

.

उन्हें जानवरो का सालाना खर्च (खाने पीने, रहने व इलाज)उठाना होगा।

उन्हें जानवरो का सालाना खर्च (खाने पीने, रहने व इलाज)उठाना होगा।

डीएफओ वन्यजीव विभाग अनुराग भटनागर ने बताया कि विभाग ने कैप्टिल एनिमल स्पॉन्सरशिप लागू की है। इसके तहत बॉयोलॉजिकल पार्क में रहने वाले जानवर शेर, भालू, पैंथर, बाघ, हिरण, मरगमच्छ सहित अन्य वन्यजीवों को शामिल किया है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था, ग्रुप, एनजीओ जानवरों को गोद (अडॉप्ट) ले सकते है। हमने हर जानवर का साल भर का खर्चा (रहने, खाने व इलाज का) मेंटिनेंस सहित निकाला हुआ है।

जो व्यक्ति, संस्था जानवर को अडॉप्ट करेंगे, जानवरो के केज के आगे उनके नाम का बोर्ड लगाया जाएगा। सम्बन्धित व्यक्ति या संस्था उसको अपनी पब्लिसिटी/फोटोग्राफ्स में यूज कर सकेंगे। अडॉप्ट करने वालो को बायलॉजिकल पार्क विजिट में छूट दी जाएगी। भटनागर ने बताया कि अभी तक एनटीपीसी अंता की ओर से प्रपोजल मिला है। वो 7 जानवरों को गोद लेना चाहते है। हमने जवाब भेजा है।

किस पर कितना खर्च

प्रजातिवार्षिकमासिक
बाघ6.72 लाख50 हजार
बाघिन5.64 लाख47 हजार
लैपर्ड मेल3.84 लाख32 हजार
लैपर्ड फीमेल3.80 लाख30 हजार
शेरनी5.16 लाख43 हजार
सियार नर96 हजार8 हजार
सियार मादा84 हजार7 हजार
भेड़िया नर1.8 लाख15 हजार
भेड़िया मादा1.68 लाख14 हजार



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading