☜ Click Here to Star Rating

पाली में सोमवार को महावीर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल स्टूडेंट को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए महिला अनुसंधान सेल के प्रभारी एएसपी नरेन्द्रसिंह देवड़ा।

पाली शहर के विवेकानंद सर्किल के पास स्थित महावीर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को पाली पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने स्टूडेंट के साथ सेमिनार किया। जिसमें स्टूडेंट को साइबर क्राइम, गुड टच, बेड टच, राज क्रॉप एप के बारे म

.

पाली में सोमवार को महावीर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल स्टूडेंट को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए महिला अनुसंधान सेल के प्रभारी एएसपी नरेन्द्रसिंह देवड़ा।

पाली में सोमवार को महावीर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल स्टूडेंट को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए महिला अनुसंधान सेल के प्रभारी एएसपी नरेन्द्रसिंह देवड़ा।

पाली महिला अनुसंधान सेल के ASP नरेन्द्रसिंह देवड़ा ने स्टूडेंट को रोचक तरीके से ट्रैफिक रूल के बारे में बताया। उन्हें बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाना कितना जरूरी है। इसे नहीं लगाने पर हादसा होने पर जान तक जा सकती है। इसलिए उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि वे अपने पापा को बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए। इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट से गुड टच, बेड टच के बारे में एक छोटी सी कहानी के जरिए समझाया। बच्चों को पुलिस के राज क्रॉप ऐप सहित टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई। महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल में कार्यरत एसआई डिम्पल कंवर, कालिका पेट्रोलिंग में तैनात कॉन्स्टेबल विनोद कंवर, राधा, संगीता, रवीना सहित स्कूल के टीचर्स और स्टूडेंट मौजूद रहे।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading