![]()
डीडवाना-कुचामन जिले के मंगलाना मकराना बिदियाद हाईवे पर बने टोल गेट पर 20 किमी. दायरे के वाहनों को टोल मुक्त करने को लेकर ग्रामीण धरने पर हैं। ग्रामीण टोल गेट पर ही धरना दे रहे हैं, इसलिए यातायात भी बाधित हुआ है। आज सुबह मकराना उपखंड कार्यालय में मकरा
टोल संचालकों और प्रशासन से हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद सभी नेता ग्रामीणों के साथ टोल गेट पहुंचे और धरना शुरू कर दिया है। मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया भी ग्रामीणों के साथ बैठे धरने पर मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के लोकल हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक ग्रामीणों की मांगे नहीं मानी जाएगी वह यहां से नहीं हटेंगे।
आज सुबह मकराना के उपखंड कार्यालय में टोल कर्मियों के साथ हुई बैठक में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, परबतसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र जैन, अखलियत समाज के सदर आशु गौरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रियाज गौड़ सहित टोल कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments