![]()
कोटा में 2 अगस्त को होगा ‘लहरिया लिटिल स्टाईल आईकन’।
कैट वीमेन विंग जिला कोटा की ओर से दो अगस्त को छोटे बच्चों के लिये ‘लहरिया लिटिल स्टाईल आईकन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष नीलम विजय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। जबकि अध्यक
सचिव भाविका प्रीत ने बताया कि इस आयोजन में एक से पंद्रह साल तक के सभी बच्चे भाग ले रहे है।छोटे बच्चों की उम्र के अनुसार कैटेगरी बनाई गई है। खास बात ये है कि इस प्रतियोगिता में 6 व 9 महीने के दो बच्चे भी लहरिया पहनकर रैंप पर उतरेंगे।
नीलम विजय ने बताया कि अब तक 120 से ज्यादा प्रतिभागियों के आ जाने से नई एन्ट्री बंद कर दी है। सभी बच्चे राजस्थानी लहरिया पहनकर आएंगे। कोटा में छोटे बच्चो को राजस्थानी संस्कृति से जोडने व लहरिया थीम का पहला आयोजन किया जा रहा है।
ये कार्यक्रम जाट समाज कॉमर्स कॉलेज रोड, कोटा में शाम 4 बजे से आयोजित होगा। इस आयोजन में महिला उद्यमियों द्वारा बच्चों के मन पसंद सामानों के सभी स्टॉल्स भी लगाए जा रहे हैं, जो कि संस्था द्वारा महिला उद्यमियों को लगभग निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments