![]()
झालावाड़ और जैसलमेर में हुए हादसों के बाद शिक्षा विभाग पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 1936 स्कूलों में रिनोवेशन के लिए 169.52 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। वहीं, प्रदेशभर में 2746 टॉयलेट बनाने का भी फैसला
दिलावर ने कहा- सरकार प्रदेश के स्कूल भवनों का सर्वे कर रही है। इनमें जो जर्जर या खतरनाक स्थिति में है। उनमें कक्षाएं न लगाने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। फिर भी बरसात के मौसम को देखते हुए और ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सभी संस्था प्रधान अपने स्तर पर भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रहे। किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं करें।
उद्घाटन का ना करें इंतजार
दिलावर ने कहा- स्कूलों में नवनिर्मित कक्षों और भवन का उपयोग तत्काल शुरू किया जाए। संस्था प्रधान उनके उद्घाटन करने का इंतजार नहीं करे। बल्कि, नवनिर्मित कमरों में कक्षाएं संचालित करे। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की गफलत में ना रहे। हर स्तर पर बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
स्कूलों में बनेंगे नए टॉयलेट, होगा रिनोवेशन
उन्होंने कहा- प्रदेश के 4283 सरकारी स्कूलों में 5840 शौचालय निर्माण की जरूरत है। इसका निर्माण स्वच्छ भारत मिशन द्वारा करवाया जाएगा। ऐसे में पहले फेज में प्रदेश के 2746 स्कूलों में शौचालय निर्माण कराए जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के स्कूलों की बदहाली को सुधारने के लिए 169 करोड़ 52 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इससे प्रदेशभर के 1936 स्कूलों की मरम्मत के साथ ही अति आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments