सिने में दर्द हुआ, हॉस्पिटल में दम तोड़ा।
सिने में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए हॉस्पिटल आए युवक की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। युवक सागर (26) रंग तालाब थाना रेलवे कॉलोनी का निवासी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत होना

युवक सागर रंग तालाब थाना रेलवे कॉलोनी का निवासी था।
जीजा नवीन ने बताया कि आज सुबह उसे सिने में दर्द हुआ था। उसे इलाज के लिए 11 बजे करीब हॉस्पिटल लाए। हॉस्पिटल में उसकी तबियत ओर बिगड़ गई। करीब 1 घंटे बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवीन ने बताया कि सागर ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। वो फिलहाल डिलीवरी बॉय का काम करता था। डेढ़ दो महीने से उसकी पत्नी अपने पीहर में रह रही थी। मामला थाने तक पहुंच गया। एक बार तो सागर को थाने में बंद करवाया दिया था। जिसकी जमानत करवाई।इस कारण सागर डिप्रेशन में था। सागर दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई रामदेवरा यात्रा गया हुआ था। छोटे भाई के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments