हर्ष पर्वत पर खाई में गिरी कार।
सीकर के हर्ष पर्वत पर आज शाम आंतरी नाला के नजदीक एक गाड़ी खाई में गिर गई। 10 फीट पर पत्थर आने के चलते गाड़ी ज्यादा नीचे नहीं जा सकी। ऐसे में कार में सवार दिल्ली निवासी परिवार सकुशल बच गया। वहां मौजूद लोगों ने और ग्रामीणों ने परिवार को सकुशल बाहर निका

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।
घटना सीकर के हर्ष पर्वत पर आज शाम 4 बजे की है। दिल्ली निवासी परिवार हर्ष पर्वत पर घूमकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान वापस लौटते समय उनकी गाड़ी खाई में गिरी। हर्ष इलाके के रहने वाले शंकर ने बताया कि वह भी हर्ष पर्वत गए थे। गाड़ी में पांच लोग थे जो,सकुशल बच गए।
17 अगस्त की रात इसी खाई में गाड़ी गिरने से जयपुर निवासी देवांग शर्मा और मुंबई निवासी छाया अनमोल की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद लोगों ने खाई में पत्थरों की एक दीवार सी बना दी थी। आज जब गाड़ी खाई में नीचे गई तो गाड़ी का आगे का हिस्सा पत्थर से टकराया और गाड़ी वहीं पर रुक गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments