☜ Click Here to Star Rating



रेल प्रशासन कोटा रेलवे स्टेशन का विकास कर रहा है। इस कारण प्लेटफार्म संख्या 2 पर 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक यानी 25 दिनों तक कुछ गाड़ियों के संचालन में आंशिक परिवर्तन व रूट डायवर्ट किया जा रहा है।

.

आंशिक परिवर्तन व रूट डायवर्ट

  • गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा एक्सप्रेस- 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कोटा स्टेशन के बजाय सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 61621 कोटा–सवाई माधोपुर मेमू- 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कोटा की बजाय सोगरिया स्टेशन से रवाना होगी। कोटा-सोगरिया के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। (सोगरिया स्टेशन पर समय रात 7:25 बजे)
  • गाड़ी संख्या 19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस-9 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22984 इंदौर–कोटा एक्सप्रेस- 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू- 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
  • इन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित
  • गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस- 10 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय सोगरिया–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आने/ जाने का समय रात 2:10/2:20 बजे)
  • गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस- 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आने/जाने का समय रात 11:30/11:40 बजे)
  • गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस- 10 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सोगरिया–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आने/जाने का समय सुबह 6:35/6:45 बजे)
  • गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस-10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आने/जाने का समय रात 9:50/10 बजे)
  • यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि के दौरान मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियां जिनका कोटा रेलवे स्टेशन पर ठहराव है। उन ट्रेनों को अस्थाई तौर पर सोगरिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading