![]()
दौसा जिले में 18 सितंबर से गांव चलो अभियान शुरू होगा।
दौसा जिले में 18 सितम्बर से 12 नवम्बर तक ”गांव चलो” अभियान शिविरों का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम मूलचंद लूनिया ने मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि शिविर में राज्य सरकार की ओर से आमजन को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को कार्य एवं गतिविधियां करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
ये काम हो सकेंगे
अभियान के दौरान शिविरों में लंबित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करवाया जाना, कैम्प में आये किसानों को “किसान गिरदावरी ऐप” डाउनलोड करवाकर किसान गिरदावरी के लिए प्रेरित करना, आपसी सहमति से विभाजन, लंबित नोटिसों की तामीली, रास्ते खोलना, नामांतरण इत्यादि कार्य किए जाएंगे।
इसी प्रकार आय, जाति प्रमाण-पत्र बनाना एवं वितरित करना, विधायक-सांसद स्थानीय क्षेत्र कार्यक्रम के तहत उपलब्ध राशि के माध्यम से स्कूलों इत्यादि की मरम्मत के लिए स्वीकृतियां एवं कार्य, बीपीएल परिवारों का सर्वे, स्वामित्व योजना के तहत पट्टों के लिए आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, बिजली के तारों एवं खम्भों इत्यादि में सुधार, राष्ट्रव्यापी संतृप्ति अभियान, बीज मिनी किट वितरण, स्वच्छता एवं पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन एवं स्वीकृतियां जारी की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments