कोटा मेडिकल कॉलेज को मिला ‘इमर्जिंग ट्रांसप्लांट अवार्ड’
कोटा मेडिकल कॉलेज को राज्यस्तरीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम में ‘इमर्जिंग ट्रांसप्लांट अवार्ड’ मिला है। जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में अंगदाताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कोटा मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संगी
डॉ.विकास खण्डेलिया ने बताया कि जयपुर एसएमएस, जोधपुर मेडिकल कॉलेज, जोधपुर एम्स के बाद कोटा सेंटर में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा है। कोटा में जोधपुर मेडिकल कॉलेज के बाद में ट्रांसप्लांट शुरू हुए। यहां पर ज्यादा ट्रांसप्लांट भी हुए,और सफलता की दर भी ज्यादा है। कोटा का सेंटर उभरता हुआ है। कोटा सेंटर पर पिछले तीन सालों में 20 किडनी ट्रांसप्लांट हुए हैं। उनकी सफलता का प्रतिशत 90 फीसदी से ज्यादा रहा है। डॉ. खंडेलिया ने बताया कि

ऐसे रोगी, जिन्हें विभिन्न कारणों से परिवार से किडनी नहीं मिल पा रही, वे ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए कोटा सेंटर अधिकृत है। अब यहां ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर भी है। यहां रजिस्ट्रेशन कराने से संबंधित रोगी को भविष्य में किसी ब्रेन डेड मरीज की किडनी मिलने की संभावना रहेगी। अभी दो तीन रजिस्ट्रेशन ही हैं, जबकि हाड़ौती में किडनी फेल्योर वाले मरीजों की संख्या हजारों में है।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments