![]()
जयपुर में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण विद्याधर नगर के पास बने किशनबाग और स्वर्ण जयंती पार्क में जगह-जगह पानी भर गया। ज्यादा जलभराव को देखते हुए जयपुर जेडीए ने इन दोनों ही पार्क को आमजन के लिए आगामी तीन दिन के लिए बंद कर दिया।
जगह-जगह पानी भरा
जेडीए अधिकारियों के मुताबिक दोनों ही पार्कों में जगह-जगह पानी भरने से वहां कीचड़ जैसी स्थिति बन गई है। इस पानी को निकालने और जगह को ठीक करने के लिए यहां काम शुरू करवा गया है। ऐसे में कोई जनहानि न हो इसे देखते हुए हमने 3 दिन (5 से 7 अगस्त तक) इसे आमजन और पर्यटक के लिए बंद रखने का निर्णय किया है।
आपको बता दें कि किशनबाग में प्रवेश के लिए पर्यटकों को 50 रुपए एंट्री फीस देनी पड़ती है, जबकि यहां स्टूडेंट्स के लिए 25 रुपए एंट्री फीस निर्धारित है। इस जगह पर बड़ी संख्या में स्थानीय और दूसरे शहरों और राज्यों से आने वाले पर्यटक आते हैँ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments