![]()
भीलवाड़ा की सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में अजमेर का चेन स्नेचर
भीलवाड़ा की सदर थाना पुलिस ने चार दिन पहले हलेड़ रोड पर हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस युवक के खिलाफ अजमेर शहर और जिले में चेन स्नेचिंग के 14 मामले दर्ज हैं।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जुलाई शाम करीब 7.30 बजे मनीषा पत्नी पवनकुमार जैन निवासी श्रीजी ग्रीन सोसायटी हलेड रोड़ अपनी दुकान न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर से स्कूटी पर घर लौट रही थीं। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने पीछे से आकर चैन खींच ली और फरार हो गया। चैन करीब 14 ग्राम सोने की थी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की पहचान सोहेल खान पुत्र सलीम खान निवासी खानपुरा अजमेर के रूप में कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए वारदात करना कबूल किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चैन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments