महाराष्ट्र से व्यापारियों का अपहरण करने वाले कोटा में पकड़े।
कोटा की पुलिस ने गुजरात के अपहृत दो व्यापारियों को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाया है। अपहरण के आरोप में महाराष्ट्र के अमरावती जिले के निवासी मोहम्मद जुनेद (30), नेहाल अहमद (26) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

उनके पास से दो पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
रेलवे कॉलोनी थाना SHO रामस्वरूप मीणा ने बताया पीड़ित व्यापारी जयेश मूल रूप से पोरबंदर थाना कमलाबाग व पांड्या हिम्मत भाई गढेड़ा जिला भावनगर गुजरात के रहने वाले हैं। पिछले 2 साल से मलकापुर जिला बुलडाना, महाराष्ट्र में रहते हैं। दोनों महाराष्ट्र में सूरत (गुजरात) के व्यापारी की ल्युब्रिकेंट कंपनी को संभालते हैं।
18 सितंबर की सुबह 7:30 बजे दोनों अपने मलकापुर आवास पर चाय पी रहे थे। तभी पांच व्यक्ति अचानक घर में घुसे। और दोनों पर पिस्तौल व चाकू तान दिए। जान से मारने की धमकी देकर रस्सी व कपड़े से हाथ और मुंह बांध दिए। फिर दोनों का अपहरण कर कार में डालकर अमरावती में सुनसान खेत मे ले गए। इस दौरान पोड़ितों की गाड़ी भी साथ में ली।

व्यापारी जयेश मूल रूप से पोरबंदर थाना कमलाबाग व पांड्या हिम्मत भाई गढेड़ा जिला भावनगर गुजरात के रहने वाले हैं। पिछले 2 साल से मलकापुर जिला बुलडाना, महाराष्ट्र में रहते हैं। दोनों महाराष्ट्र में सूरत (गुजरात) के व्यापारी की ल्युब्रिकेंट कंपनी को संभालते हैं।
रात के समय किसीं फार्म हाउस में एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाया। जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सूरत निवासी कंपनी के मालिक को फोन करवाया और 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। फार्म हाउस से बदमाशों के तीन अन्य साथी गाड़ी लेकर फिरौती की रकम लेने निकल गए। जबकि मोहम्मद जुनेद व नेहाल पिस्तौल की नोक पर पीड़ितों की कार लेकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में होते हुए कोटा पहुंचे।
इस दौरान 12 लाख की फिरौती देने की शर्त से हुई। दोनों बदमाश पीड़ित व्यापारियों को लेकर कोटा से सवाई माधोपुर होते हुए दिल्ली जाने की फिराक में थे। नाकाबंदी के दौरान रेलवे कॉलोनी व स्पेशल टीम ने भदाना पेट्रोल पंप के पास दोनों बदमाशों को पकड़ा। उनके चंगुल से व्यापारियों को छुड़वाया।
पूछताछ में सामने आया कि बदमाश मोहम्मद जुनेद, नेहाल, अहमद,इल्लु अमान पठान उर्फ बब्बू, सद्दाम, रविंद्र और ताहिर आपस में दोस्त हैं। इन्होंने संगठित गिरोह बना रखा है। अमीर व पैसे वाले लोगों को निशाना बनाते। अपहरण के बाद पिस्तौल की नोक पर गिरोह में शामिल महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठते।
-31 जुलाई को गिरोह ने महिला मित्र के जरिए जयपुर निवासी युवक को ब्लैकमेल कर 8 लाख की रकम हड़पी।
-15 अगस्त को नांदुरा महाराष्ट्र निवासी एक नेता का अपहरण कर महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाया फिर दो किश्तों में 11 लाख वसूले।
-महाराष्ट्र के अमरावती निवासी टीचर को गिरोह की महिला के नाम पर ब्लैकमेल कर 2 लाख की रकम हड़पी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments