![]()
डॉ जितेंद्र और इंद्रपुरा होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को “आयुर्वेद जन जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए” थीम के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तर पर आयोजित प्रोग्राम में झुंझुनू से विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र स्वामी और भामाशाह बिजेंद्र सिंह इंदरपुरा को भी सम्मानित
यह पहली बार है कि यह दिवस धन्वंतरि जयंती के बजाय 23 सितंबर को मनाया जा रहा है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आयुष मंत्रालय ने लिया है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाना और इसे एक जन-जन की चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित करना है।
जिला स्तरीय प्रोग्राम झुंझुनू में मंगलवार दोपहर 3 बजे होटल जमुना रिसॉर्ट में होगा। इसमें कई डॉक्टरों, नर्सों, कर्मचारियों और परिचारकों को सम्मानित किया जाएगा।
इन लोगों को मिलेगा सम्मान
* डॉक्टर: डॉ. आदर्श कुमारी, डॉ. अरविंद चौरा, डॉ. अशोक कुमार सोनी, डॉ. दीपिका, डॉ. संगीता सैनी।
* नर्स और कंपाउंडर: नथमल स्वामी, कविता, प्रियंका मील, पूनम कुमारी, लक्ष्मी, अन्नू आलड़िया।
* कर्मचारी: सुमन (वरिष्ठ सहायक), अजय कुमावत (कनिष्ठ सहायक), शक्ति सिंह, मदन सिंह, कुलदीप कुमार, कुंदन।
इसके अलावाआयुर्वेद विभाग को आर्थिक मदद देने के लिए कुछ भामाशाहों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें जेजेटी यूनिवर्सिटी, डॉ. मोनिका ढूकिया (ढूकिया अस्पताल), बिजेंद्र सिंह इंदरपुरा, गुलाबचंद अग्रवाल, साजिद दीवान और महावीर इंटरनेशनल शामिल हैं।
एक सप्ताह तक चलेंगे खास कार्यक्रम
जिला उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र स्वामी ने बताया कि आयुर्वेद दिवस के बाद, सभी आयुर्वेद औषधालयों में एक सप्ताह तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य एनीमिया, पोषण, बुढ़ापे की बीमारियों और वात रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments