डीडवाना में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 4 युवक घायल।
डीडवाना में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। इन हादसों में चार बाइक सवार घायल हो गए।
पहला हादसा देवराठी टोल प्लाजा के पास हुआ। यहां एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार प्रकाश और अरबाज घायल हो गए। टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
दूसरा हादसा डीडवाना शहर के गौरव पथ मार्ग पर हुआ। सेवा गांव के जीतूराम और रामवतार बाइक से ट्रैक्टर पार्ट्स लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार से उनकी टक्कर हो गई। कार चालक ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं। स्थानीय नागरिकों ने यातायात नियमों के सख्त पालन की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments