कोटा के कंसुआ इलाके में शिव मंदिर के पास रहने वाले एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शिवराज सिंह भील के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिवराज रात शराब पीकर घर लौटा था। सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसने घर के बरा

मृतक शिवराज सिंह भील
सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने शिवराज को लकड़ी के शेड से लटका देखा। यह नजारा देख उनके होश उड़ गए। तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी गई। पड़ोसी हरीश गोस्वामी ने बताया कि शिवराज रोजाना पेंटिंग का काम करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके घर में माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं।

घर के बाहर मृतक के परिजन और उसके बच्चे
सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर एमबीएस अस्पताल भिजवाया। ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद शिवराज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments