जालोर के नगर परिषद के ऊपर छाए बादल
जिलेभर में मंगलवार की रात को रिमझिम बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। देर रात तक हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई और सर्दी ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, हालांकि मौसम विभाग ने आज से मौसम सामान्य रहने की संभ
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री गिरकर 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई यह गिरावट सर्दी के आगमन का संकेत है।

जालोर में सोमवार को हुई थी 12 एमएम बारिश
हालांकि बारिश किसानों के लिए राहत से ज्यादा नुकसानदेह साबित हुई। जिले के कई हिस्सों में खेतों में खड़ी मूंग, बाजरा, तिल व अन्य खरीफ फसलों को बारिश और हवा के कारण नुकसान पहुंचा है। कई किसानों ने बताया कि फसलें झुक गई हैं और दाने पर नमी आने से गुणवत्ता पर असर पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे करवाकर फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से कुछ जगहों पर फसलें गल सकती हैं, ऐसे में जल्द निकासी व देखरेख जरूरी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments