अजमेर की तारागढ़ पहाड़ी व वन क्षेत्र में अवैध दुकानों मकान को ध्वस्त करने एवं वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर वन विभाग के साथ जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
अतिक्रमण व अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की तैयारी से पूर्व किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए सामान हटाने की चेतावनी भी प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों को दी गई है। वन विभाग और जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस की ओर से शुक्रवार को भी अतिक्रमण वाली जगह को विजिट कर रूपरेखा तैयार की गई। वन विभाग व जिला प्रशासन का अमला संकेत मिलने के साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम देगा।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि वन विभाग की ओर से तारागढ़ और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर वन विभाग की कोर्ट ने मई में ही बेदखली का आदेश जारी किया था। जिसकी अपील में कुछ लोग कोर्ट भी गए थे। कुछ स्टे लेकर भी आए हैं। उसके अलावा अतिक्रमण हटाने को लेकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने मजिस्ट्रेट व जाब्ते की डिमांड की है।

वन विभाग व जिला प्रशासन का अमला संकेत मिलने के साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम देगा।
कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न सेक्टर में सभी को डिवाइड किया गया है। वहां के लोगों से अपील भी की गई है कि जगह को खाली कर लिया जाए, नहीं तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी वन विभाग और पुलिस के साथ ही प्रशासन की ओर से मौके को विजिट किया गया था। आज भी विजिट कर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलेक्टर ने कहा कि 250 से अधिक लोगों को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। कोर्ट की ओर से सुनवाई कर बेदखली के आदेश दिए गए। वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करना गंभीर अपराध भी है।
(वीडियो सहयोग नजीर कादरी)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments