![]()
चोरी किए ट्रेलर को बरामद करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
भीलवाड़ा जिले में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी के तहत पुर थाना पुलिस ने ट्रेलर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में लगातार अपराधों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाइयां की जा रही है। इसी के तहत शाहपुरा में रहने वाले भैरूलाल जाट ने थाने में एक रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि वो अपना ट्रेलर माल भरने के लिए जिंदल कंपनी की पार्किंग में लेकर आया था, ट्रेलर को लॉक कर वो अपने किसी काम से चला गया जब वो अगले दिन वापस आया तो वहां ट्रेलर नहीं था।
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल डेटा और परंपरागत पुलिसिंग के बाद ट्रेलर चोरी में शामिल दो आरोपियों को टोंक से गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों से डिटेल इन्वेस्टिगेशन में लगी है । इनसे कुछ और वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।
ये थे टीम में शामिल
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में पुर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध, कांस्टेबल सुरक्षा और विनोद शामिल रहे।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने ट्रेलर चोरी के आरोप में रामस्वरूप ( 27 ) पिता सूजी राम मीणा निवासी टोंक ,रोहित ( 19 ) पिता मोहनलाल निवासी टोंक को गिरफ्तार किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments