पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया , बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान को राखी बांधती महिलाये।
भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियों को बांधते हुए इस पवित्र रिश्ते को मजबूती दी। वही भाईयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर बहनों की
बस स्टैंड पर बहनों की भीड़
जिला मुख्यालय पर भी दिन भर रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर चहल पहल रही। बाजारों में राखियां और मिठाइयों की दुकानें सजी नजर आई। राखी के दिन भी लोगों की भीड़ नजर आई। वहीं रोडवेज बस स्टैंड पर भी दिन भर महिला यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। घर-घर-घर में बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने भी बहन की रक्षा का संकल्प लिया।
बसों में सरकार की ओर से आज से ही दो दिन महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर नि:शुल्क यात्रा है। इसके चलते महिलाओं की भीड़ शुक्रवार रात 12 बजे से हीं बनी हुई है। यह भीड़ रविवार रात 12 बजे तक राज्य सरकार द्वारा राजस्थान रोड़वेज बसों में माता-बहनों के लिये राज्य की सीमा में नि:शुल्क यात्रा की घोषणा के कारण रहेगी।

राखी के मौके पर रोडवेज बस स्टेंड पर भी भीड़ रही।
मुस्लिम महिलाओं ने भी पूर्व सांसद, बीजेपी जिलाध्यक्ष को बांधी राखी
पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के टोंक निवास पर आई बहनों ने जौनापुरिया और बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत अन्य बीजेपी पदाधिकारियों के राखी बांधी। जौनापुरिया ने सभी बहनों को शगुन के रुप में सौ सौ रुपये भेंट किए। उसके बाद जौनापुरिया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों से राखी बंधवाई।
उसके बाद आदर्श नगर में विधवा मनफूलदेवी, ताज़ कॉलोनी में दिव्यांग ममता, मोदी कि चौकी में दिव्यांग सीता, बम्मोर गेट पर दिव्यांग और बुजुर्ग बहनों के घर जाकर राखी बंधवाई । जौनापुरिया ने सभी को नगद राशि,फल,कपड़े,मिठाई और खाद्य सामग्री दी। इस अवसर पर साथ में जिला अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला महामंत्री श्री प्रभु बाडोलिया, जिला पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments