☜ Click Here to Star Rating



सहकारिता एवं कोटा प्रभारी मंत्री गौतक कुमार दक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय समेत जिला

.

प्रभारी मंत्री दक ने भारी वर्षा से प्रभावित सड़कों और क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के चलते आमजन और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सरकार का पूरा प्रयास है कि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान की भरपाई और मुआवजा सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के बाद मंत्री दक ने सर्किट हाउस में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा उत्पन्न न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा कोटा शहर की ओर से प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने दुपट्टा, माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रभारी मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और संगठन मिलकर हरसंभव मदद करेंगे।

दौरे के दौरान जिला कलेक्टर पीयूष समारिया सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading