![]()
उदयपुर में गोगुंदा थाना क्षेत्र में गोगुंदा–पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसा हाईवे पर कला आश्रम के पास हुआ। पति-पत्नी दोनों बाइक पर मजदूरी करने के लिए गोगुंदा से उदयपुर जा रहे थे।
पति का सिर कुचले जाने से सड़क पर काफी खून बह गया। हादसे के बाद आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि हादस किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं लगा है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान मोरवाल के हाथिया तलाई निवासी भुरकी बाई(30) और पति पेमा गमेती(35) के रूप में हुई है।
पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश गोगुंदा थाने के एएसआई नंदलाल नागदा ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि कला आश्रम के पास सड़क हादसा हुआ है। पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। घटना स्थल पर दंपती मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को गोगुंदा सरकारी हॉस्पिटल मोर्चरी में शिफ्ट कराया।
परिजनों को सूचना दे दी है। बाइक को कब्जे में लेते हुए टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बता दें, गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर आए दिन लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। बीते चार दो सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments