![]()
कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। संजय नगर फ्लाईओवर पर चलते लोडिंग ऑटो से बाइक सवार युवकों ने देशी घी की पूरी एक पेटी चोरी कर फरार हो गए। खास बात यह रही कि पीछे चल रहे बाइक सवारों ने इस पूरी वारदात का व
दुकान मालिक संदीप जैन ने बताया की उनका ड्राइवर पुरानी धान मंडी से उद्योग नगर इलाके में घी सप्लाई करने जा रहा था। जैसे ही ऑटो संजय नगर फ्लाईओवर पर अहलूवालिया मॉल के पास खराब सड़क के कारण धीमा हुआ, पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों में से एक ऑटो पर चढ़ गया और लोहे की जाली हटाकर घी की पेटी निकाल ली। पेटी में करीब 10 से 12 किलो देशी घी के पाउच भरा हुआ था।
पीछे चल रहे बाइक सवार युवकों ने चोरी का वीडियो बनाया और आगे जाकर ड्राइवर को दिखाया। बाद में इस घटना की शिकायत गुमानपुरा थाने में दर्ज करवाई गई।
दुकान मालिक ने कहा कि वीडियो बनाने वालों ने बीच में रोकने का प्रयास इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्हें आशंका थी कि आरोपी हथियारबंद हो सकते हैं। चोरी की यह घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments