कोटा में जीएडी के राजा को नाचते गाते लाए।
जीएडी गणेश मेला समिति की ओर से श्रीनाथपुरम स्टेडियम के पास जीएडी सर्किल पर लगने वाले 12 दिवसीय गणेश मेला शुरु हो गया। आज गणेश भक्त जीएडी के राजा नाचते गाते पांडाल तक लाए। इस दौरान गणेश प्रतिमा के आगे डीजे की धुन पर महिलाएं सिर पर कलश लेकर नाचते गाते

14 फीट की प्रतिमा को क्रेन की मदद से पांडाल में रखा।
समिति के संरक्षक नरेन्द्र बिरला व समिति के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी मामा ने बताया कि तीन बत्ती सर्किल से जीएडी सर्किल तक कलश यात्रा निकाली। जिसमें 2100 महिलाएं सिर पर कलश धारण करते हुए नाचते गाते चली। 14 फीट की प्रतिमा को क्रेन की मदद से पांडाल में रखा है।27 अगस्त को सुबह 9 बजे श्रीगणेश प्रतिमा की पूजा पाठ और मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत स्थापना की जाएगी। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी। देवेंद्र चौधरी ने बताया कि मेले में 150 खरीददारी की दुकानें, 20 से अधिक झूले और 50 चाट पकौड़ी खाने पीने के स्टॉल्स लग चुके हैं।

जीएडी सर्किल पर लगने वाले 12 दिवसीय गणेश मेला शुरु हो गया।
मेले में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जीएडी गणेश जी का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मेले में बच्चों के झूले, चौपाटी, गुब्बारे की दुनिया, ट्रेन, नाव जैसे मनोरंजन की व्यवस्था की गई है।
ये होंगे कार्यक्रम 28- 29 अगस्त- डांस कंपीटिशन
30 अगस्त- अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
31 अगस्त-जयपुर की डांसर दिशा द्वारा परफॉमेंस
1 सितंबर- हाड़ौती केसरी दंगल (महिला/पुरूष)
2 सितंबर- राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम
3 सितंबर- कलाफ्टर शो (पन्या सेपट)
4 सितंबर – स्टार नाइट
5 सितंबर- भजन संध्या
6 सितंबर- गणपति शोभायात्रा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments