☜ Click Here to Star Rating



राजसमंद मानसून हुआ एक्टिव, जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड, सर्वाधिक बारिश देवगढ में 80 मिमी रिकार्ड की गई। 

राजसमंद में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हुआ है। इसके चलते जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।

.

पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जहां सर्वाधिक बारिश देवगढ़ तहसील क्षेत्र में 80 मिमी रिकॉर्ड की गई है। बारिश को देखते हुए देवगढ़ में दो दिन स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

देवगढ़ में 80 एमएम बारिश

इसके अलावा आमेट में 9 मिमी, भीम में 17 मिमी, देलवाड़ा में 2 मिमी, गढ़बोर में 23 मिमी, केलवाड़ा में 28 मिमी, कुंवारिया में 8 मिमी, नाथद्वारा में 5 मिमी, रेलमगरा में 1 मिमी, राजसमंद में 1 मिमी, सरदारगढ़ में 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि खमनोर व गिलूण्ड में सुखा रहा।

जिले में 1 जून से अब तक 563 मिमी औसत बारिश हो चुकी है जबकि 1 जनवरी से अब 651 मिमी औसत बारिश रिकार्ड हुई है। देवगढ़ के स्कूलों में दो दिनों की छुट्टियां -सोमवार को देवगढ़ क्षेत्र में 80 मिमी बारिश के बाद कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा ने देवगढ़ उपखण्ड के सरकारी ओर प्राइवेट स्कूलों में 26 ओर 27 अगस्त को अवकाश घोषित किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading