![]()
शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी KEDL की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस के चलते 3 से 4 घंटे की बिजली की कटौती की जाएगी।
इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: विज्ञान नगर सेक्टर 2, 3 और 4, माहेश्वरी समाज और ईएसआई अस्पताल के आसपास के क्षेत्र, छतरपुरा, संजय गांधी नगर सुधा अस्पताल, बीएसएनएल कार्यालय, ऑर्टस होटल, पुराना राजीव गांधी नगर, बघेरवाल मल्टी के पीछे, प्लॉट नंबर 300 से 394 तक के इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक: तलवंडी सेक्टर ए , बी और सी आंशिक, एसएफएस के इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक: गोरधनपुरा, जसवन्त विहार, नांता फार्म का पिछला भाग, नांता फार्म, उत्कृष्टता केंद्र की 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: कुंद कुंद कॉलोनी की 4 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: हनुमान मंदिर कच्ची बस्ती, श्रीनाथपुरम-सी कच्ची बस्ती, श्रीनाथपुरम-सी 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments