![]()
इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते भीलवाड़ा शहर के कुछ एरिया में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तो कुछ में 8 से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
एवीएनल के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि भीलवाड़ा शहर के 11 के वी पटेल नगर फीडर के कमला बिहार, केसर स्ववायर, केसरिया पारस, कमला हाइट, कमला नैनो, कमला पाम, आशिका होटल, कमला इंक्लेव, सुखाड़िया स्टेडियम, गोविन्द नगर, वेदांत स्कूल एवं आस पास का क्षेत्र में आज सुबह 8 से 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
11 केवी दादी धाम फीडर से जुड़े क्षेत्र में कांवा खेड़ा, कुमुद विहार-1,2, हरिजन बस्ती, शिवाजी नगर, बापू कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, एसडीए स्कूल, एफसीआई गोदाम, कुवाड़ा रोड़, मारुति नगर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय, सोफिया स्कूल, मंदबुद्धि स्कूल, शिव नगर, सुंदर नगर, जिंदल प्लांट, अहिंसा सर्कल, मारुति नगर पंजीयन कार्यालय, नोबेल स्कूल, जांगिड़ छात्रावास, तेजाजी मंदिर व अहिंसा सर्कल के आस पास क्षेत्र में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments