भीलवाड़ा में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा।
भीलवाड़ा में सांवरमल सुसाइड मामले में मंगलवार को कलेक्ट्रेट गेट पर सिखवाल ब्राह्मण समाज ने धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर न्याय की मांग करने वाले लोगों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और वहां से खदेड़ा। इधर पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ एफ
यह था मामला 16 सितंबर को सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में सांवरमल का रेल्वे ट्रैक के पास शव मिला था। परिवार के लोगों ने इसे मर्डर बताते हुए मृतक की पत्नी, सास और 2 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप लगाए थे। घटना के 7 दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार सिखवाल समाज के लोग मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे। उनका आरोप था कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई।
लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी इसके चलते लोग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आने से पहले धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कई बार समझाइश करने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा, जिससे वहां कुछ लोग चोटिल भी हुए। इस कार्रवाई के बाद सिखवाल समाज में गुस्सा फैल गया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश जताया।

पुलिस कार्रवाई में कुछ लोग चोटिल हुए।
सर्व ब्राह्मण समाज में रोष एएसपी पारस जैन ने बताया कि समाज के कुछ लोग कलेक्ट्री के बाहर रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। इस पर कोतवाल ने मामला दर्ज किया और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से भीलवाड़ा के सर्व ब्राह्मण समाज में रोष है और सभी ने पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments