![]()
शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी के कैडीएल की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है। इसके चलते शहर आज शहर के 30 से अधिक इलाकों में विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस के चलते 1 घंटे से लेकर 4 घंटे तक का शटडाउन लिया गया है।
इन इलाकों में बिजली कटौती रहेगी
सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक रोड नंबर 3, 4, 5, आधुनिक गैस एजेंसी के पास, रोड नंबर 4, मित्तल इंडस्ट्रीज, रेजोनेंस (न्यू) क्लोरोकेम, राजरानी टावर के पास का क्षेत्र, प्रकाश वायर्स, आईटी पार्क, ड्रीम वर्ल्ड रेजीडेंसी, इंडेक्सल इंजीनियरिंग, मित्तल रसायन इंडस्ट्री, निंबासिया स्टेबलाइजर्स, संगीता इंडस्ट्री, कृष्णा रेजीडेंसी कमल आटो के आसपास रेजोनेंस के पीछे, सिटी मॉल के पीछे, पुरुषार्थ भवन के आसपास , गंगानगर मोटर्स, रेडीमेड गारमेंट जोन, केईडीएल आफिस, सुवालका ट्रू वैल्यू शोरूम, गोबरिया बावडी सर्किल शॉप्स के इलाकों की 1 घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक गोरधनपुरा, जसवंत विहार, नांता फार्म के पीछे, नांता फार्म, उत्कृष्टता केंद्र इलाकों की साढ़े चार घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीनाथ रेजीडेंसी, श्याम वाटिका, नया गांव रोड भदाना इलाकों की ढाई घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments