![]()
भीलवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने आयोजन से जुड़ी जानकारी दी।
भीलवाड़ा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के 15 अगस्त को जन्मदिन के उपलक्ष्य में धार्मिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संतों का सानिध्य मिलेगा। ये आयोजन 12 से 15 अगस्त तक किए जाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने आयोजन से जुड़ी जानकारी
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर का जन्मदिन पूरे उत्सव और हर्षोल्लास के साथ 12 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा।
प्रमुख हनुमान मंदिर में 12 को होगा सुंदरकांड पाठ 12 से 14 अगस्त तक विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र सहित प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 12 अगस्त को जिले के प्रमुख हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ धार्मिक सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
14 अगस्त को 1 लाख पौधे लगाए जाएंगे 13 अगस्त को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा और 14 अगस्त को करीब 1 लाख पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही 14 गोशाला में चारा और लापसी का वितरण किया जाएगा। 15 अगस्त को धीरज गुर्जर के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments