![]()
पिकअप से 19 लाख की नशे की खेप पकड़ी।
जिले की कनवास थाना पुलिस ने एक पिकअप से 126 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत 19 लाख के आसपास बताई गई है। नशे की ये खेप गाड़ी के फर्श पर लोहे व प्लाई से बने फ्रेम के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी। नाकाबंदी देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गय
कनवास थाना SHO श्यामा राम ने बताया कि कोटा झालावाड़ एनएच 52 पर कनवास तिराहा, मोरुकला दरा स्टेशन पर नाकाबंदी के दौरान झालावाड़ की तरफ से पिकअप आई थी। नाकाबंदी देख चालक पॉइंट से पहले की अंधेरा का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पिकअप खाली थी। देखा तो फर्श पर लोहे व प्लाई का फ्रेम रखा हुआ था। फ्रेम को हटाकर देखा तो उसके नीचे 6 प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे। जिनमें 126 किलो 610 ग्राम डोडा चूरा भरा हुआ था। पिकअप झालावाड़ नम्बर की है। डोडा चूरा व पिकअप को जब्त किया है। तस्कर अपना मोबाइल गाड़ी में ही छोड़ गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments