पीएम फसल बीमा क्लेम राशि के भुगतान वितरण कार्यक्रम में मौजूद कलेक्टर, जिला प्रमुख, MLA आदि अतिथि मंच पर मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत सोमवार को झुंझुनूं में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बटन दबाकर देशभर के लाखों किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 3900 करोड़ रुपए की बीमा क्
उधर इस मुआवजे को लेकर किसान महापंचायत के प्रदेश मंत्री रतन लाल खोखर ने बताया कि यह राशि ऊंट के मुंह में जीरा है। काफी कम मुआवजा मिला है। मेरी आठ बीघा फसल खराबे का आठ हजार से कम मुआवजा मिला है। ये तो खाद बीज की राशि नहीं मिली है।
सरकार के इस कार्यक्रम का सोमवार को जिला परिषद सभागार में लाइव टेलीकास्ट किया गया। कार्यक्रम में देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला प्रमुख सरोज बंसल, कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक चंद्र प्रकाश बढ़ाया, आत्मा के परियोजना निदेशक दिनेश बैरवा समेत बड़ी संख्या में जिले के किसान मौजूद रहे। समारोह में मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने बटन दबाकर रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के खातों में ट्रांसफर की।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व अन्य लोग।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लगभग 35 लाख किसानों को 3,900 करोड़ की राशि सीधे तौर पर ट्रांसफर की गई। कृषि विभाग के जॉइंट डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टोंक जिले के हजारों किसानों को खरीफ 2024 का 70 करोड़ 75 लाख 97,000 रुपए और रबी फसल खराबे का मुआवजा 80 लाख 49,000 रुपए आज ट्रांसफर किए गए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments