मौसम विभाग की ओर से आज सवाई माधोपुर के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
सवाई माधोपुर में इस साल औसत बारिश से दुगना बारिश होने की संभावना है इस साल सवाई माधोपुर में अब तक औसत 1237.70 MM बारिश हो चुकी है। यहां पिछले साल की औसत वर्षा से 118 MM ज्यादा बारिश हुई है। सवाई माधोपुर में साल 2024 में औसत 1119.17 MM बारिश हुई थी। ज

सवाई माधोपुर में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे।
आसमान में छाए रहे बादल
सवाई माधोपुर के लिए आज 8 सितंबर सोमवार के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि सोमवार सुबह सुबह यहां आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन धूप में भी तेजी देखी गई। इससे पहले रविवार को यहां हल्की बारिश देखी गई थी।
24 घंटे में औसत 82 MM बारिश
सवाई माधोपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 82 MM बारिश दर्ज की गई है। यहां रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक 12 रेनगेज सेंटर पर बारिश हुई। जबकि आठ रेनगेज सेंटर रीते रहे। यहां ढ़ील बांध पर 14 MM, देवपुरा बांध पर 03 MM, खंडार कस्बे में 05 MM, भाड़ौती में 02 MM, सवाई माधोपुर मानटाउन में 15 MM, सवाई माधोपुर तहसील में 10 MM, चौथ का बरवाड़ा तहसील में 05 MM, बौंली तहसील में 09 MM, मित्रपुरा तहसील में 08 MM, गंगापुर सिटी तहसील में 03 MM, वजीरपुर तहसील में 04 MM और भांवरा तहसील में 04 MM बारिश हुई। जबकि मानसरोवर, पांचोलास, मोरासागर, खंडार तहसील, बामनवास तहसील, मलारना डूंगर तहसील, तलावड़ा तहसील, बरनाला तहसील में कोई बारिश दर्ज नहीं हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments