☜ Click Here to Star Rating


कोटा में शराब की दुकान शिफ्ट करने को लेकर प्रदर्शन।

शराब की दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करने लेकर स्थानीय लोगों ने संत समाज के साथ आंदोलन शुरू किया है। स्थानीय लोग साधु संतों की अगुवाई शहर के तलवंडी स्थित शीला चौधरी रोड़ पर शराब की दुकान के आगे सुबह 10 बजे से धरने पर बैठ गए।

.

महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, वीएचपी कोटा के अध्यक्ष श्रीनाथ मित्तल, कांग्रेस नेता राखी गौतम,सनातन अखाड़ा समिति के संभागीय अध्यक्ष राधा वल्लभ शर्मा, महाराणा प्रताप जन्मोत्सवआयोजन से जुड़े गिर्राज गौतम सहित कई लोग मौजूद है।

स्थानीय लोग साधु संतों की अगुवाई शहर के तलवंडी स्थित शीला चौधरी रोड़ पर शराब की दुकान के आगे सुबह 10 बजे से धरने पर बैठ गए।

स्थानीय लोग साधु संतों की अगुवाई शहर के तलवंडी स्थित शीला चौधरी रोड़ पर शराब की दुकान के आगे सुबह 10 बजे से धरने पर बैठ गए।

महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती नेकहा कि यहां पास में मंदिर है। कोचिंग हॉस्पिटल सहित अन्य व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होती है। यहां बहन बेटियों को आना जाना लगा रहता है। दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दे चुके। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन हमें धरने पर बैठना पड़ा। हमारी मांग है कि इस दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि इस इलाके में शराब की दुकान अलॉट की गई थी। दुकान को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पहले जब विरोध हुआ था तो इसे यहां से हटा लिया गया था।लेकिन अभी तक निरस्त नहीं हुई है। इस बारे में अधिकारियों से बात करेंगे।

कांग्रेस नेता राखी गौतम ने कहा कि यहां पास में स्कूल, कोचिंग हॉस्पिटल है। यहां शराब की दुकान खोलने से लोगों को दिक्कतें आ रही है। एक महीने से अधिकारियों के चक्कर काट कर थक चुके। मजबूरन साधु संतों को धरने पर बैठना पड़ा।

गिर्राज गौतम ने कहा कि प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। दुकान में बैठाकर शराबी पिलाई जाती है। आए दिन झगड़े होते है। इस कारण महिलाओं को परेशानी होती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading