![]()
भीलवाड़ा में कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को डिटेन करती कोतवाली पुलिस
भीलवाड़ा में माणिक्य लाल वर्मा कॉलेज में ग्रेजुएशन में 20% सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और करीब आधा दर्जन स्टूडेंट को डिटेन किया। इस दौरान कुछ देर के लिए कॉलेज के बाहर गहमागहमी की
भीलवाड़ा के एमएलवी गवर्नमेंट कॉलेज में ग्रेजुएशन के प्रत्येक सेक्शन में 20% सिम बढ़ाने की मांग को लेकर आज एबीवीपी से जुड़े स्टूडेंट प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान स्टूडेंट ने मानव श्रृंखला बनाई और कॉलेज रोड को जाम कर दिया।मौके पर ट्रैफिक डिस्टर्ब होने पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची, उन्होंने काफी देर तक स्टूडेंट से समझाइश की,उन्हें बताया कि कॉलेज में सीट बढ़ाना राज्य सरकार का काम है लेकिन स्टूडेंट नाराज हो गए।
उनका कहना था कि पिछले तीन दिन से लगातार कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया जा रहा था लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इसी के चलते आज हमें सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा है। इसके बाद भी पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों से समझाईश की गई लेकिन छात्र और उग्र हो गए इसी बीच कोतवाल गजेंद्र सिंह नरूका और उनकी टीम ने छात्र नेता दिनेश गुर्जर सहित करीब 5 स्टूडेंट को डिटेन कर लिया और कोतवाली लेकर आए है।फिलहाल स्टूडेंट का प्रदर्शन समाप्त हो चुका है ओर पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments