धम्बोला के खाखलेश्वर महादेव मंदिर से शिव यात्रा का आगाज किया गया।
डूंगरपुर में भारतीय जनता पार्टी ने चौरासी विधानसभा क्षेत्र में गुजराती पंचांग के अनुसार सावन मास के पहले सोमवार को धम्बोला के खाखलेश्वर महादेव मंदिर से शिव यात्रा का आगाज किया। यह यात्रा तीन चरणों में चौरासी विधानसभा क्षेत्र के 63 शिव मंदिरों तक जाएग

भाजपा नेताओं ने धम्बोला के खाखलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
यात्रा के दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। साथ ही हर मंदिर में 5-5 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। आज पहले चरण में भाजपा नेताओं ने धम्बोला के खाखलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने डूंगरपुर जिले और प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि पहले सोमवार को चौरासी विधानसभा क्षेत्र के 15 शिव मंदिरों में शिव यात्रा जाएगी। सभी मंदिरों में जलाभिषेक के बाद पौधरोपण किया जाएगा। अगले दो चरणों में भी सोमवार के दिन अन्य शिवालयों तक यात्रा निकाली जाएगी।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण जिला प्रभारी महेश शर्मा, जिला महामंत्री पंकज जैन, ईश्वरलाल लबाना, सुरमाल परमार, जिला उपाध्यक्ष हंसमुख पंड्या, प्रधान कारी लाल ननोमा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में भाग लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments