☜ Click Here to Star Rating



कोटा झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कोटा प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन शनिवार को भी बेहद सफल रहा। दो दिवसीय इस मेले में सैकड़ों की संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर अपनी पसंद और बजट के अनुरूप फ्लैट, विला और प्लॉट बुक करवाए

.

कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विधायक संदीप शर्मा ने किया। मंत्री नागर ने कहा कि दैनिक भास्कर जैसे बड़े प्लेटफॉर्म के जरिए शहरवासियों को एक ही छत के नीचे घर खरीदने और बैंकों से फाइनेंस सुविधा लेने का सुनहरा अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों के सपनों का घर दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि इस तरह के एक्सपो न केवल उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि रियल एस्टेट और निर्माण उद्योग को भी गति प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि निवेशकों के लिए यहां फ्लैट, विला, फार्महाउस, दुकानें और प्लॉट तक के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

एक्सपो में शहरवासियों ने विभिन्न रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की जानकारी ली और आने वाली परियोजनाओं से भी वाकिफ हुए। दीपावली से पहले कारोबार और निवेश बढ़ाने के अवसर को देखते हुए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां एक ही स्थान पर बिल्डर, आर्किटेक्ट, वास्तुशास्त्री, लीगल कंसल्टेंट और इंटीरियर डिजाइनरों से बातचीत कर लोगों ने अपनी जरूरतों के अनुरूप सलाह ली।

एक्सपो में ऑन स्पॉट फाइनेंस, फ्री साइट विजिट और बुकिंग पर आकर्षक गिफ्ट जैसी सुविधाएं भी दी गईं। यही वजह रही कि सैकड़ों लोगों ने जानकारी ली और मौके पर ही कई लोगो ने फ्लैट और विला बुक कराए।

यह एक्सपो सुमंगलम ग्रुप पावर्ड बाय, यूको बैंक एसोसिएट पार्टनर और बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई व राजस्थान ग्रामीण बैंक बैंकिंग पार्टनर रहे। सहयोगी संस्थाओं में केजीवी इंफ्रा, ड्रीम होम कंसलटेंट, धनलक्ष्मी प्रॉपर्टी, पार्श्वनाथ ग्रुप, कियारा ग्रुप सहित कई नामी कंपनियां शामिल रहीं।

फूड पार्टनर माहेश्वरी रसोई एंड रेस्टोरेंट, इवेंट पार्टनर एमडी इवेंट्स और डिजिटल पार्टनर ऑर्डिनरी टू ब्रांड बाय राजकमल रहे। रविवार को एक्सपो का आखिरी दिन रहेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading