![]()
परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड सीडिंग से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
राजस्थान पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के तहत पुलिस दूरसंचार कॉन्स्टेबल आईटी व चालक पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन शनिवार को राज्य के 9 जिला मुख्यालयों पर किया गया। इस भर्ती में कुल 10,000 पद विज्ञापित किए गए हैं, जिनमें से 1,469 पद दूरसंचार कॉन
इस वर्ष परीक्षा में नए विषयों को शामिल किया गया। परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड सीडिंग से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
अभ्यर्थियों के अनुसार, प्रश्नपत्र काफी विस्तृत था और समय सीमा के अनुपात में चुनौतीपूर्ण रहा। परीक्षा में पारंपरिक विषयों के अलावा आर्थिक समीक्षा से जुड़े प्रश्न भी सम्मिलित किए गए। यह बदलाव वर्तमान समय की मांग को देखते हुए किया गया है।परीक्षा में नई तकनीकों और आर्थिक विषयों को शामिल करने से स्पष्ट है कि पुलिस विभाग आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार कॉन्स्टेबल चाहता है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 1,05,846 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 76,800 से अधिक अभ्यर्थी 280 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments