☜ Click Here to Star Rating



खैरथल के मातौर निवासी निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट दिनेश पांडेय की संदिग्ध हालात में हुई मौत अब हत्या के शक में बदल गई है। शुक्रवार को मर्ग दर्ज कराने वाले मृतक के भाई अमित शर्मा ने शनिवार को खैरथल थाने में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराय

.

अमित शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 11 सितंबर को उसका छोटा भाई दिनेश सुबह करीब 9.30 बजे घर से निकला था। दिन में उससे फोन पर बात हुई तो दिनेश ने बताया कि वह सतपाल, उमराव और दाताराम के खेत पर है। बाद में दोपहर करीब 3-4 बजे दोबारा फोन करने पर उसने कहा कि सतपाल, अंकेश और नरेश चौधरी ने उसे बंधक बनाया हुआ है।

इसके बाद अमित ने सतपाल से संपर्क किया तो उसने बताया कि दिनेश अंकेश के साथ है। इसके बाद दिनेश का फोन बंद हो गया। चिंतित अमित अपने भाई की तलाश में निकला तो अंडरब्रिज के पास दिनेश की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। वहीं मौके पर सतपाल, अंकेश, नरेश चौधरी, दाताराम पुत्र सेवाराम और पूर्ण पुत्र दाताराम भी मौजूद थे।

अमित शर्मा का आरोप है कि इन पांचों के साथ दिनेश का पैसों का विवाद लंबे समय से चल रहा था। इन्हीं लोगों ने दिनेश के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे यह आत्महत्या या हादसा प्रतीत हो। रात करीब 11 बजे दिनेश का शव रेलवे लाइन पर मिलने की सूचना फैली तो पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

बता दें कि शुक्रवार को मृतक के भाई ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन शनिवार को नई शिकायत में हत्या का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच खैरथल थाना प्रभारी राकेश कुमार कर रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading