☜ Click Here to Star Rating

नवरात्रि का जादू और गरबे का रंग, कोटा शहर ने शनिवार की रात करणी पैलेस में जमकर देखा। दैनिक भास्कर के भव्य गरबा महोत्सव का दूसरा दिन देर रात तक रंगारंग रहा। जैसे-जैसे शाम ढली, वैसे-वैसे शहरवासी पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचते गए। भीड़ इतनी उमड़ी कि वि

.

दैनिक भास्कर के दूसरे दिन गरबा महोत्सव में जमकर झूमते कपल

दैनिक भास्कर के दूसरे दिन गरबा महोत्सव में जमकर झूमते कपल

महोत्सव की खासियत रही, यहां आई फैमिली और कपल्स का अनूठा उत्साह। छोटे-छोटे बच्चे भी गुजराती पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचे और देर रात तक बॉलीवुड, गुजराती और राजस्थानी धुनों पर थिरकते नजर आए। आयोजन में बेस्ट कपल, बेस्ट फैमिली और बेस्ट किड्स का सम्मान पुरस्कार देकर किया गया।

गुजराती परिधानों में सज धज के पहुंचे कपल

गुजराती परिधानों में सज धज के पहुंचे कपल

ड्रेस थीम और क्रिएटिविटी ने इस गरबा को और भी खास बना दिया। एक युवक ने गुजराती पोशाक के साथ अनोखी पगड़ी पहन रखी थी, जिस पर शेषनाग के ऊपर खड़े श्रीकृष्ण की मूर्ति बनी हुई थी। वहीं, कई युवतियां ऐसी पोशाक में आईं जिन पर नवदुर्गा की तस्वीरें सजाई गई थीं। एक महिला मोरनी की ड्रेस और परी जैसी चमकदार परिधान में आई, जिसकी ड्रेस पर लगी लाइटिंग ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाने के लिए लाइन में खड़े हो गए।

गरबा में आई महिला ने गुजराती ड्रेस में लाइटिंग और मोर पंख से डिजाइन की

गरबा में आई महिला ने गुजराती ड्रेस में लाइटिंग और मोर पंख से डिजाइन की

गरबा महोत्सव में आए कपल्स ने बताया कि नवरात्रि उनके लिए सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि उमंग और रचनात्मकता का पर्व भी है। हर साल वे खुद अपने ड्रेस डिजाइन करते हैं और खास लाइटिंग लगाते हैं ताकि इस अवसर को और यादगार बना सकें।

गरबे में आई एक युवक ने अपनी पगड़ी को खास डिजाइन की लाइटिंग लगाकर भारत का तिरंगा लगाया

गरबे में आई एक युवक ने अपनी पगड़ी को खास डिजाइन की लाइटिंग लगाकर भारत का तिरंगा लगाया

बच्चे भी पीछे नहीं रहे। नन्हें-नन्हें डांडिया हाथों में थामे, पूरी रात गरबे की ताल पर थिरकते नजर आए। मंच से बजते हर गुजराती गीत पर लोग गोल घेरा बनाकर झूमते और ताली बजाते रहे।

दैनिक भास्कर गरबा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

दैनिक भास्कर गरबा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

दैनिक भास्कर का यह गरबा महोत्सव न केवल शहरवासियों को एक साथ जोड़ता है, बल्कि परंपरा और आधुनिकता का संगम भी कराता है। परिवार, युवा और बच्चे सबने इस महोत्सव में अपने-अपने अंदाज में आनंद लिया और नवरात्रि की रात को अविस्मरणीय बना दिया। नवरात्रि का यह उत्सव, गरबे की ताल और रंग-बिरंगी ड्रेसों के साथ, कोटा शहर की सांस्कृतिक धड़कन बन गया।

दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अभिषेक सोनी और अतिथि के द्वारा गरबे में महिला को सम्मानित किया गया

दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अभिषेक सोनी और अतिथि के द्वारा गरबे में महिला को सम्मानित किया गया

दैनिक भास्कर के गरबे में पहुंचे विधायक संदीप शर्मा ने भी बच्चों संग किया गरबा

दैनिक भास्कर के गरबे में पहुंचे विधायक संदीप शर्मा ने भी बच्चों संग किया गरबा

करणी पैलेस में आयोजित भास्कर गरबे में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

करणी पैलेस में आयोजित भास्कर गरबे में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

कपल अपने छोटे बच्चों के साथ डांस करते

कपल अपने छोटे बच्चों के साथ डांस करते

दैनिक भास्कर गरबे में परिवार के संग पहुंचे

दैनिक भास्कर गरबे में परिवार के संग पहुंचे

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading