☜ Click Here to Star Rating


सवाई माधोपुर शहर में आसमान में छाए बादल।

सवाई माधोपुर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। यहां शनिवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान यहां पर करीब 15 से 20 मिनट तक बारिश का दौर चला। वहीं रविवार सुबह यहां आसमान में बादल छाए रहे। सवाई माधोपुर में मौसम में हुए बदलाव से लोगों को

.

सवाई माधोपुर शहर शनिवार शाम को बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सवाई माधोपुर शहर शनिवार शाम को बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

जिले के ज्यादातर रेनगेज सेंटर पर नहीं हुई बारिश

सवाई माधोपुर में अब लगभग मानसून की विदाई हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में जिले 20 रेनगेज सेंटर में से केवल दो रेनगेज सेंटर पर ही बारिश दर्ज हुई। यहां खंडार कस्बे में 4 MM और खंडार तहसील में 1 MM बारिश दर्ज की गई। जिले में पिछले 24 घंटे में महज 5 MM बारिश हुई है। सवाई माधोपुर में इस मानसून सीजन में औसत बारिश से लगभग दुगनी बारिश हुई है। जिले में इस दौरान बाढ़ के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। वहीं जिले को सभी बांध भी फुल हो गए थे। सवाई माधोपुर में अब तक औसत 1249.80 MM बारिश हुई है। जबकि जिले की औसत वर्षा 675 MM है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading