कोठरी में बैठकर साइबर ठगी करते 4 आरोपी पकड़े, 1 नाबालिग निकला।
डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने साइबर ठगी करते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 1 फरार साइबर ठग को भी पकड़ा है। आरोपियों से 9 मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपी पेंसिल पैकिंग की नौकरी और सस्ते दामों में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का विज्ञापन सोशल मीडिय
1930 पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर की कार्रवाई
सीकरी थाना अधिकारी टीकम सिंह ने बताया कि पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाने से पुलिस का जाब्ता साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रवाना हुआ। साइबर पोर्टल 1930 की लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम भुरुबास से हुसेपुर जाने वाले ग्रेवल रोड़ पर पहुंचा। वहां पर एक कोठरी थी। जिसमें 4 लड़के बैठे हुए थे। पुलिस ने चारों को पकड़कर उनसे नाम पूछे।
पैंसिल पैकिंग की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी
युवकों ने अपने नाम आरिफ निवासी टट्टान का बास, नौशाद, मनसेद निवासी भनकपुरी होना बताया। इसके साथ ही एक युवक नाबालिग था। तलाशी के दौरान युवकों से 8 मोबाइल जब्त किए गए। मोबाइल की तलाशी लेने पर मोबाइल में साइबर ठगी के कई सबूत मिले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी के मोबाइल में फर्जी सिम डालकर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पेंसिल पैकिंग की नौकरी, सस्ते दामों में इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का विज्ञापन डालते हैं। जो लोग साइबर ठगों से संपर्क करते हैं। वह उन्हें झांसे में लेकर ठगी करते हैं।

फरार साइबर ठग भी हुआ गिरफ्तार, आरोपी से चोरी का मोबाइल जब्त।
फरार साइबर ठग गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुबीन निवासी बयारी गांव को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments