![]()
कोटा शहर पुलिस और लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइबर क्राइम की रोकथाम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। साइबर पुलिस थाना कोटा शहर के उप निरीक्षक सियाराम, कृष्ण मुरार
लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष व मनोवैज्ञानिक वरुण रस्सेवट ने बताया कि कोटा शहर में लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए यह जागरूकता अभियान पिछले लंबे अरसे से शहर में लगातार जारी है। अलग-अलग विद्यालय,संगठनों वर्गों के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज इसी कड़ी के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को जागरूक करने हेतु इसका आयोजन किया गया था।
कार्यशाला में साइबर पुलिस थाना कोटा शहर से उप निरीक्षक सियाराम व कृष्ण मुरारी द्वारा बच्चों व उपस्थित शिक्षक गणों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मनोवैज्ञानिक वरुण रस्सेवट बताया कि वर्तमान दौर में साइबर क्राइम ने अपने पांव हर क्षेत्र में प्रसार लिए हैं आज इस अपराध से बच्चों से लेकर बूढ़ा तक प्रभावित हो चुका है। अब यह बहुत आवश्यक हो गया है कि हम इस अपराध को भली-भांति समझ लें ताकि हम अपने रोजमर्रा के जीवन में इसका शिकार न बन पाए उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि आज के दौर में मोबाइल का प्रयोग बहुत अधिक हो गया है। आज हम अधिकांश कार्यों के लिए मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग और जब हम ऑनलाइन शॉपिंग में मोबाइल का प्रयोग करते हैं तो हमारी जरा सी असावधानी हमें लाखों का नुकसान करवा देती है।
इसके अलावा आज छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल कितने आदि हो चुके हैं कि वह मोबाइल पर गेम डाउनलोड करना गेम खेलना यह उनकी आदत में समा चुका है हमें जागरूक होना होगा और इन चीजों के प्रयोग में बड़ी ही सावधानी रखनी होगी। हमें सोशल मीडिया पर भी बेहद सतर्कता के साथ कार्य करना होगा। फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर हमें सावधानी के साथ उनका प्रयोग करना होगा।
साइबर थाने के एक्सपर्ट साइबर पुलिस उपनिरीक्षक सियाराम ने बच्चों से ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी बरतने व अपनी निजी जानकारी खास करके मोबाइल पर प्राप्त होने वाले ओटीपी को गोपनीय रखने पर जोड़ दिया। साइबर थाने के कृष्ण मुरारी ने भी बच्चों से साइबर जागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसायटी के सचिव नितिन भंडारी विद्यालय से इंचार्ज उषा रानी राजावत, आशा रानी, मेघा अरोड़ा, वरिष्ठ अध्यापिका शिमला चौधरी, प्रयोगशाला सहायक अजेंद्र सिंह हाडा सहित लोगों उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments