![]()
जयपुर में सूने मकान से गहने-कैश चोरी का मामला सामने आया है। लॉक तोड़कर बदमाश घर के अंदर घुसे थे। मकान के बाहर लगे CCTV फुटेज में भागते हुए बदमाश दिखाई दिए। झोटवाड़ा थाने में पीड़ित ऑनर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तल
पुलिस ने बताया- झोटवाड़ा के नारायणपुरी-बी निवासी अब्दुल वाहिद (36) के घर चोरी हुई। 9 अगस्त को वह अपने भाई के घर गया था। पीछे से सूने मकान को बदमाशों ने चोरी की नीयत के चलते निशाना बनाया। मकान का लॉक तोड़कर बदमाश घर अंदर घुसे।
अलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने और 85 हजार रुपए चोरी कर ले गए। अगले दिन वापस आने घर लौटने पर चोरी का पता चला। घर के बाहर लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर भागते हुए तीन चोर दिखाई दिए। झोटवाड़ा थाने में पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments