☜ Click Here to Star Rating


जयपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरो पर है। शनिवार को शहर के कई प्रमुख कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रहने वाली है। गोविंददेवजी, गोपीनाथजी, राधा-माधव जी, अक्षयपात्र और मानसरोवर इस्कॉन मंदिर में मुख्य आयोजन होंगे।

.

मंदिरों को बांदरवाल, फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए अलग-अलग लाइनों की व्यवस्था की गई है। बैरिकेडिंग के जरिए शहर के कई रास्तों पर ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा। मंदिरों में मंगला झांकी के साथ ही ठाकुर जी के दर्शन आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दिन भगवान को नए पोशाक धारण कराने के साथ फूलों से भी विशेष शृ़ंगार किया जाएगा।

चौड़ा रास्ता स्थित राधा माधव मंदिर में दोपहर में ही जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यहां दिन में दोपहर 1 बजे ठाकुर जी के जन्मोत्सव के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। बैंड बाजे बजाए जाएंगे। आतिशबाजी कर भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

मंदिर श्री गोविंद देव जी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पूरे तेरह घंटे भक्तों को दर्शन देंगे। यह साल में सर्वाधिक है। मंगला झांकी सुबह साढ़े चार से पौने सात बजे तक होगी। श्रद्धालु सवा दो घंटे लगातार दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद धूप झांकी भी साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक खुली रहेगी। इस झांकी में भी दो घंटे दर्शन होंगे। सांयकालीन ग्वाल झांकी शाम चार से साढ़े छह बजे तक होगी। दर्शन के लिए पूरे ढाई घंटे मिलेंगे।

गोविंददेवजी में दर्शन के लिए अलग-अलग लाइनों की व्यवस्था की गई है।

गोविंददेवजी में दर्शन के लिए अलग-अलग लाइनों की व्यवस्था की गई है।

तीन लाइनों में दर्शन व्यवस्था सुबह मंगला झांकी से दर्शन प्रारंभ होंगे। तीन लाइनों की व्यवस्था की गई है। 1. पास धारक 2. आमजन (बिना जूता-चप्पल) 3. आमजन (जूता-चप्पल वाले)

जलेबी चौक से आने वाले श्रद्धालुओं का निकास जय निवास बाग पूर्वी द्वार से होगा। ब्रह्मपुरी और कंवर नगर की ओर से आने वालों का निकास चिंताहरण हनुमान मंदिर होते हुए जय निवास बाग पश्चिम द्वार से होगा। दर्शन पास एवं जगमोहन पास से प्रवेश केवल शाम 7 बजे तक ही संभव होगा। पास धारक सुबह 4:30 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। उसके बाद आम श्रद्धालुओं के साथ ही दर्शन कर पाएंगे। अभिषेक दर्शन पास धारकों का प्रवेश रात्रि 10 बजे से 11 बजे तक होगा, इसके बाद पास अमान्य होगा।

900 किलो पंचामृत से होगा जन्माभिषेक

रात्रि 12 बजे 31 तोपों की हवाई गर्जना के साथ कृष्ण जन्म का शंखनाद होगा। आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। कृष्ण अवतरण पर सस्वर वेद पाठ होंगे। शालिग्राम पूजन के बाद पंचामृत अभिषेक होगा। अभिषेक में 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा 11 किलो शहद का अर्पण किया जाएगा। भोग में पंजीरी लड्डू, खिरसा, रबड़ी कुल्हड़ अर्पित की जाएगी। अभिषेक के बाद निशुल्क चरणामृत एवं पंजीरी वितरण जय निवास बाग स्थित मंच से होगा। इससे पूर्व सुबह मंगला झांकी से पहले भी ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक होगा। नवीन पीत पोशाक धारण कराकर आभूषणों और पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा। रात्रि 10 से 11 बजे तक श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा होगी।

डॉक्टर-इंजीनियर संभालेंगे व्यवस्था

लगभग 3000 कार्यकर्ता एवं 150 स्काउट सेवा में तैनात रहेंगे। इन कार्यकर्ताओं में कई डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट, अध्यापक भी है। बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज में पढऩे वाले विद्यार्थी भी सुबह मंगला से व्यवस्था में तैनात हो जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल से जुड़े युवा भी सेवाएं देंगे। सुगम दर्शन के लिए 13 एलईडी स्क्रीन लगाई जा चुकी है। वहीं 8-10 मेटल डिटेक्टर लगाए गए हंै। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

मंदिर आने से पहले कृपया ध्यान दें मंदिर में प्रसाद, फल, मिठाई, नारियल, लैपटॉप, कैमरा आदि का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी से भारतीय परिधान पहनकर, जूते-चप्पल व हेलमेट बाहर छोडक़र प्रवेश करने का अनुरोध किया गया है। कीमती आभूषण एवं सामान साथ न लाने का आग्रह किया गया है। हृदय रोग, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, सांस संबंधी या गंभीर बीमारी से ग्रस्त भक्तों को भीड़ से बचने का निवेदन किया गया है। ऐसे लोग ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल मंदिर या पुलिस प्रशासन को दें। मातहत मंदिरों में मनेगा उत्सव: 16 अगस्त को ठिकाना श्री गोविंद देव जी के अधीन श्री राधा माधव जी, नटवर जी, कुंज बिहारी जी, श्री गोपाल जी नागा, श्री गोपाल जी तालाब, श्री मुरली मनोहर जी एवं श्री गोपाल जी रोपाड़ा में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading